Categories: बलिया

बलिया: 10वीं में कम नंबर आने से दुखी छात्र ने लगाई फांसी

बलिया। सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद कुछ छात्र नाखुश दिखे हैं। इसी बीच ख़बर जनपद के रेवती से है जहां पर CBSE 10वीं के रिजल्ट से नाखुश किशोर ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि रेवती नगर के वार्ड नंबर 10 के निवासी समाजसेवी अतुल पांडेय ‘बब्लू’ का बेटा अंश कुमार पाण्डेय का 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को आया था।

रिजल्ट आने के बाद मंगलवार रात करीब 8 बजे अंश अपने पिता बब्लू पाण्डेय के साथ बाजार से घर आया। तब अंश सामान्य था। बब्लू पाण्डेय मोहल्ले में किसी के यहां चले गए और अंश अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब खाना खाने का वक्त हुए तो अंश का मां कुसुम पाण्डेय ने उसे आवाज दी लेकिन बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुसुम ने अंश का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा पीटने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा।

अंदर का नज़ारा देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर अंश फंदे से लटका था। जिसे देखकर चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन अंश को सीएचसी रेवती ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंश की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago