बलिया- अवैध वसूली के खिलाफ सख्ती, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

बलिया में अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। जहां बैरिया थाने के दो और दोकटी थाने के एक सिपाही पर गाज गिरी है। सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल चुनाव के बाद शराब और बालू की तस्करी तेज हो गई है। ऐसे में कुछ पुलिसकर्मी मौका का फायदा उठा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों ने आला अधिकारियों को ट्वीट कर बैरिया और दोकटी थाने पर तैनात पुलिस के कुछ जवानों पर अवैध वसूली करने का अरोप लगाया था। जिसकी छानबीन में पुष्टी होने के बाद कार्रवाई की गई।

एसपी राजकरन नय्यर ने बैरिया थाने पर तैनात सिपाही चंद्रशेखर आजाद और प्रवीण कुमार के साथ ही दोकटी थाने पर तैनात लवकेश पाठक को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारों की मानें तो दोनों थाने बिहार की सीमा से सटे हुए हैं। होली के त्योहार पर सक्रिय तस्कर रोजाना शराब की खेप बिहार लेकर जा रहे हैं। इसमें पुलिस के कुछ जवानों की भूमिका संदिग्ध है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोकटी पुलिस ने तीन से चार दिनों पहले कार के साथ पकड़ी लेकिन शराब को कई दिनों तब दबाएं रखा। हालांकि इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वॉयरल होती रही। इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस कप्तान बेहद गंभीर हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago