बलिया- नवागत DM के सख्त तेवर, वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर लगाई फटकार

बलिया। कोरोना केवागत बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। बलिया में नवागत कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने पद संभालते ही सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी जताई। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों पर जमकर फटकार भी लगाई।

और एमओआईसी को रोजाना कम से कम 200 वैक्सीन लगवाने का टारगेट दिया। और सख्ती दिखाते हुए कहा कि अगले 5 दिनों में 50 हजार वैक्सीन लग जानी चाहिए साथ ही कहा कि अब तक पहली या दूसरी डोज से जो भी छूट गए हैं, उनका जल्द से जल्द टीकाकरण हो। कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को लेक WHO के प्रतिनिधि को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुई बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली।

जहां बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड से संबंधित सही सटीक डाटा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। यहां तक कि कुछ अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे। इस पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। चेतावनी देते हुए अगले 5 दिन में 50 हजार टीकाकरण का लक्ष्य दिया। वहीं चुनाव से जुड़ी समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित उप

जिलाधिकारियों से सभी विधानसभा से जुड़ा फीडबैक लिया। कहा कि चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया की पूरी जानकारी कर लें।बैठक में सीडीओ, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव व राहुल यादव, सीएमओ डॉ नीरज पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह सहित चुनाव के विभिन्न कार्यों के प्रभारी और अपर प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago