बलिया में सौ बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण

बलिया। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे और कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। बलिया ज़िले में भी शासन कोविड से निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बीच प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को फेफना सीएचसी के सामने निर्मित पूर्वांचल के इकलौते सौ बेड वाले कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। इस कोविड अस्पताल के बनने से लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी, कोरोना के इलाज को लेकर लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही अस्पताल में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा भारत सरकार से यूपी को तीन अस्पताल ही मिले जिसमें पूर्वांचल कोटे का अस्पताल मैं बलिया के फेफना में ले आया। उपेंद्र तिवारी ने सभी को भरोसा दिया कि जब तक मेरे नाम के जनप्रतिनिधि शब्द लगा रहेगा फेफना विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में नहीं मरेगा।मंत्री ने कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र में तीन सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सभी को सौगात दे रहा हूं।

विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि किसी माई के लाल में दम हो तो जनता के दरबार में सवाल जबाब कर ले यदि उसकी ताकत होगी तो मेरे सवालों का सामना करेगा परंतु मैं विकास संबंधी उसके सवाल का जबाब देने में चूक गया तो विधानसभा चुनाव में नामांकन करने नहीं आउंगा। कहा विरोधियों के एक सवाल का जबाब भी आज भरौली में एनएच के मरम्मत कार्य को शुरू करा दे दूंगा। उन्होंने खुद के कार्यकाल की भी तारीफ की और कहा कि फेफना विधानसभा में 24 साल तक थो नहीं हुआ उसे पांच साल में कराया। सपा के एक नेता के घर और एक के ससुराल जाने के लिए सड़क और

पुल मैंने बनाया। कहा यदि आचार संहिता आज नहीं लगी तो कल सभी युवक मंगल दल को खेल सामग्री वितरित करुंगा। भाषण के क्रम में मंत्री ने फेफना के उदय सिंह को रास्ते के लिए जमीन देने के लिए धन्यवाद दिया और प्रधान से मंच पर ही कहा कि इस जमीन के बदले उदय को ग्राम समय की जमीन दिजीए। इससे पूर्व पूर्व जिला महामंत्री नंदलाल सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। चौकीदार रामआशीष ने स्वागत और कोरोना गीत गाया। संचालन जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने किया। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भोला ओझा, जिला पंचायत पूर्व सदस्य बृजनाथ सिंह, नंदलाल सिंह, मोती

चंद्र गुप्ता, टुनटुन उपाध्याय, भरत राय, मदन राजभर, अंजनी राय, फेफना प्रधान केशव गुप्ता, विजय गुप्ता, उमेश सिंह, अजय सिंह, नथूनी सिंह, प्रेमचंद यादव, बीरबल मिश्र, अंजनी ओझा, उदय सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह, प्रेम नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago