Categories: बलिया

बलिया- लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ा एक्शन, 253 शिक्षकों का एक दिन का काटा वेतन

बलिया में प्रेरणा पोर्टल से निगरानी के बाद भी शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिल रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। निरक्षण के दौरान नदारत मिले 253 शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। जिसमें शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।

बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अपने स्कूल से अनुपस्थित मिले, जो अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों- निर्देशों की अवहेलना है। साथ ही सौंपे गये कार्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही भी है। यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है।

साथ ही जानकारी दी कि कार्यो और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर अनुपस्थित अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही उनको निर्देशित किया है कि अपनी अनुपस्थिति का साक्ष्य के साथ 7 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। नहीं तो विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago