बलिया और बिल्थरारोड स्टेशन के नाम एक और उपलब्धि, मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

बलिया लगातार पर्यावरण की दिशा में बेहतर आयाम स्थापित कर रहा है। पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरुकता को लेकर एक बार फिर जनपद ने नई उपलब्धि हासिल की है। बलिया-बिल्थरारोड समेत वाराणसी मंडल के 10 स्टेशनों को एलएमएस सर्टीफिेकेशन लिमिटेड, इंग्लैंड द्वारा बेहतर पर्यावरण प्रबंधन के चलते आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है।बता दें कि इसके पहले बनारस स्टेशन को आईएसओ प्रमाण पत्र मिल चुका है। वहीं बलिया को यह प्रमाणपत्र मिलने से खुशी का माहौल है। स्टेशन परिसर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, जलपान क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण प्रदान किया गया है साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए तमाम इंतजाम भी बलिया स्टेशन पर हैं। यात्री बोर्डिंग ट्रेनों के लिए पीने योग्य स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता प्रदान करने, ठोस कचरे का समुचित निस्तारण करने और उर्जा संरक्षण के लिए एलईडी लाइटों का प्रयोग स्टेशन परिसर में किया गया है।

बलिया स्टेशन पर बेहतर सुविधाओं को देखते हुए ही एलएमएस सर्टीफिेकेशन लिमिटेड, इंग्लैंड द्वारा आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। वही आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने से उत्साहित अधिकारियों के मुताबिक बलिया स्टेशन पर और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसे सर्वेश्रेष्ठ स्टेशन बनाने की कोशिश है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों और यात्री सुविधाजनक तरीके से सफर कर सकें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago