Categories: बलिया

बलिया SP की खामोशी ने बढ़ाई पुलिसकर्मियों को बैचेनी

बलिया पुलिस के वसूली कांड सामने के बाद नए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन प्रेस कान्फ्रेस के दौरान एसपी प्रमुख मुद्दों पर चुप्पी साधे नजर आए। नए एसपी की खामोशी पुलिस विभाग के मातहतों की धुकधुकी बढ़ा दी है। खासकर सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है।

2014 बैच के आईपीएस विक्रांत वीर ​शनिवार को फेफना सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में काफी मुस्तैद दिखाई दिए और खुद जिला अस्पताल में घंटो जमे रहे। इसके बाद बांसडीह कोतवाली में जाकर थाना दिवस में जनता की फरियाद सुनी। प्रेसवार्ता के दौरान खुदकी मंशा स्पष्ट करने के बजाय पत्रकारों से सुझाव मांगे।

एसपी के सामने सीमावर्ती इलाकों के थानों और वहां के थानाध्यक्षों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली गई। बालू, दारू और पशु तस्करी का खेल किन थाना क्षेत्रों में ज्यादा होता है, इसकी भी जानकारी ली। लेकिन एसपी साहब खुलकर कुछ नहीं बोले। जनपद में तस्करी चाहे वह बालू हो या दारू या फिर गाय, सबसे ज्यादा बदनाम मनियर, बैरिया, दुबहर, हल्दी, दोकटी और नरहीं है। इस पर एसपी साहब ने तुरंत यहां की भौगोलिक स्थिति को जाना और अपनी डायरी में नोट कर लिए।

बलिया के नवागत एसपी विक्रांत सिंह भी तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उन्होंने 3 महीने के कार्यकाल में जो छाप छोड़ी, वह आज भी नजीर है। ठीक वैसा ही तेवर विक्रांत वीर में उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कहा कि उनका निजी नंबर भी जनता जनार्दन में साझा किया जाएगा। ताकि कहीं भी जनता को कोई समस्या हो और यदि संबंधित थाने में उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह डायरेक्ट फोन पर बात करके मुझे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago