Categories: बलिया

बलियाः झोपड़ी में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में छपरा ढाले पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप एक झोपड़ी में जा घुसी। घटना में 50 वर्षीय लाल जी तीयर की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

बता दें कि तीन साल पहले गंगा के कटान से बेघर होकर ग्राम सभा गोपालपुर के उदई छपरा के सैंकड़ों कटान पीड़ित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शरण लिए हुए हैं। यहीं रह रहा एक परिवार शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार सुबह बलिया की तरफ से आम लेकर आ रही पिकअप असंतुलित होकर कटान पीड़ितों की झोपड़ी में जा घुसी। घटना में छपरा निवासी कटान पीड़ित लाल जी तीयर (50) पुत्र स्वर्गीय हीरातीयर की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिकअप के चपेट में आए मनीष कुमार चौधरी (18) पुत्र नकुल चौधरी मोहित चौधरी (13) पुत्र श्रवण चौधरी भी पिकअप की जद में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। कटान पीड़ितों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृत लाल जी चौधरी के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग दुबे छपरा ढाले पर रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा, सीओ बैटिया अशोक मिश्रा, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह, कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने पीड़ितों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मामले में उप जिलाधिकारी बैरिया ने पीड़ितों का लिखित आश्वासन दिया कि चार रसप्ताह के अंदर सभी पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर बसा दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप मिलने वाली हर सहायता राशि को चार सप्ताह के अंदर पीड़ितों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago