Categories: बलिया

बलिया में 5500 आयकरदाता भी ले रहे थे पीएम सम्मान निधि, वसूले गए 42.66 लाख

बलिया में कई अपात्रों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठाया है, इसमें से कई लखपति किसान है तो कई आयकरदाता भी शामिल हैं। हाल ही में सोशल ऑडिट के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि जिले के करीब 5500 आयकरदाता पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे।

ऐसे में कृषि विभाग इन किसानों से आहरित राशि की वसूली करने वाला है। अब तक कुल 42 लाख 66 हजार की राशि वापस ली जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक जिले के करीब साढ़े चार लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे थे। शिकायत मिली कि इनमें से 5500 लाभान्वित ऐसे हैं जो आयकरदाता या फिर नौकरी में हैं। सरकार के निर्देशों के बाद सोशल ऑडिट और सत्यापन किया गया।

जिसमें शिकायत सही पाई गई। कृषि विभाग में तुरंत ही अपात्रों से राशि वसूलने के आदेश दिए। इसमें 42 लाख 66 हजार रुपये अपात्र किसानों द्वारा रिटर्न किया गया है। अभी आडिट का काम चल रहा है। कृषि विभाग की सूत्रों की मानें तो जनपद में करीब 50 हजार ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पात्र नहीं होते हुए भी इसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे में विभाग इन पर कार्यवाही कर रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago