Categories: बलिया

बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना दयाछपरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास की है। जहां 19 वर्षीय मनीष यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी हर छपरा दयाछपरा और 22 वर्षीय संजय साह पुत्र पूर्णवासी साह निवासी हरछपरा दयाछपरा बाइक पर सवार होकर हरछपरा जा रहे थे। वहीं ट्रक और पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ आ रहे थे

टेंगरही के पास ट्रक से पास लेने के चक्कर में पिकअप ने बाइक को रौंद दिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष का सिर पिकअप से पूरी तरह कुचल गया जबकि संजय बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक और पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गए थे।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर यातायात रुका हुआ था। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago