बलियाः गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे एक युवती की मौत हो गई वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक बलेसरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। जहां नरहीं थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी सुजीत राम(22)पुत्र संजय राम व नरही गांव निवासी ज्योति चौरसिया (18)वर्ष पुत्री हरेराम चौरसिया बाइक से नगरा की तरफ से गड़वार की तरफ आ रहे थे।
लेकिन बाइक की रफ्तार तेज थी। जिससे बलेसरा मोड़ के समीप ही मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों घायलों को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा पीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवती ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सुजीत गंभीर रुप से घायल है जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…