होली के त्यौहार में सिर्फ 16 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई है। कई यात्रियों को ट्रेन में रिजर्वेशन भी नहीं मिल पा रहा है और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात के साथ अन्य महानगरों से स्पेशल ट्रेन चलेगी और इनका ठहराव बलिया, वाराणसी स्टेशन पर भी होगा। ऐसे में जिलेवासी आसानी से इन ट्रेन के माध्यम से सफर कर सकेंगे।
आपको बता दे कि होली को देखते हुए ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। कई यात्रियों को दूरस्थ स्थानों पर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किए जाने की बात कही है। रेलवे बोर्ड ने इसका प्रस्ताव भेजा है और उम्मीद है कि त्यौहार से एक सप्ताह पहले ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि अभी छपरा से गोरखपुर होकर नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन दो दिनों तक होगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…