Categories: बलिया

बलिया: जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में बाल दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

आज बाल दिवस के अवसर पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में प्राथमिक स्तर के बच्चों का खेल कूद का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने बहुत ही रुचि पूर्ण तरीका से भाग लिया। इसमें बच्चों ने 100 मीटर दौड़ 50 मीटर दौड़ लेमन रेस तथा कैंडल रेस इत्यादि में भाग लिया।

इसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि सुशील राय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के 9वीं से 12वीं तक के सभी बालक और बालिकाओं द्वारा भोजन के एक मेले का आयोजन किया गया।

इसमें विद्यार्थियों द्वारा देसी भोजन में लिट्टी चोखा, पूरी-सब्जी,एवं दक्षिण भारत के भोजन में इडली सांभर,डोसा इत्यादि एवं पूर्वी भारत के भोजन में मोमोज, वेज रोल, इत्यादि एवं पश्चिम भारत के
भोजन में ढोकला, फाफड़ा इसके साथ-साथ विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के व्यंजन भी बनाया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील राय रहे एवं कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में अभिभावक गण भी उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान जमुना राम ग्रुप आफ कॉलेजेस के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक तुषार नंद ,प्रधानाचार्य एवरी बघेल एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago