Categories: बलिया

बलिया- व्यापारी सुसाइड केस में सियासत, DM से मिलकर सपाइयों ने दी चेतावनी, न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे

बलिया में असलहा व्यापारी सुसाइड केस को लेकर अब राजनीतिक पार्टियां भी मैदान में आ गई हैं। जहां कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से मिलकर समाजवादी पार्टी ने सूदखोरों की अवैध संपत्ति के खिलाफ योगी के बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग-सपाईयों ने कहा कि योगी के बुलडोजर में दम है तो अपराधी योगी के बुलडोजर से खौफ क्यों नहीं खा रहे। नंदलाल गुप्ता लाइव सुसाइड मामले में सपा की मांग है कि मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये, बैनामा को खारिज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही आरोपियों की अवैध कमाई संपत्ति की जांच कराई जाए।

न्याय के लिए सड़क पर उतरेगी सपा- वैध सूदखोरों की सूची और नियमावली प्रेस के माध्यम से जारी करने, सूदखोरों से पीड़ित लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला स्तरीय सेल बनाया जाए। जिसका प्रभारी स्वयं जिलाधिकारी रहे। सपाईयों ने 6 सूत्रीय मांग पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को अगर न्याय नहीं मिला। तो न्याय के लिए समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरेगी।

9 फरवरी को अखिलेश यादव आएंगे बलिया- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 9 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया आएंगे। बता दें एक फरवरी को सूदखोरों के आतंक से त्रस्त होकर बलिया के गन व्यवसाई नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago