बलिया- फोन नहीं उठाने पर एसपी विपिन ताडा ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया !

बलिया डेस्क : पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विपिन ताडा की तैनाती के बाद बलिया की कानून व्यवस्था सुधरती नज़र आ रही है। एसपी के नेतृत्व में ज़िले की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। साइबर सेल से लेकर थानों तक के पुलिसकर्मी अपने फ़र्ज़ को बख़ूबी अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। वहीँ पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर भी एसपी सख्त दिख रहे हैं। ताज़ा मामला शहर का है जहाँ एक मामले में चौकी प्रभारी द्वारा फोन नहीं रिसीव करने पर एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।

खबर के मुताबिक शहर रेलवे स्टेशन से चोरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी के मिलने पर वाहन स्वामी द्वारा फोन करने पर ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी ने फ़ोन नहीं उठाया जिसके बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनको लाइन हाजिर कर दिया।

बता दें की दुबहड़ गांव निवासी बृजलाल यादव की पिकअप गाड़ी 28 दिसंबर को बलिया रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी, जिसे उचक्कों ने गायब कर दिया था। शुक्रवार की दोपहर में फेफना तिराहे से पिकअप गाड़ी जैसे ही चितबड़ागांव की तरफ बढ़ी एक चालक ने गाड़ी को पहचान लिया और इसकी सूचना बृजलाल यादव को दी।

जिसके बाद गाड़ी मालिक ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को धर दबोचा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago