Categories: बलिया

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा के ज़रिए 60 हजार से ज्यादा पद भरे जाने हैं। इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इस परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बलिया में भी विशेष तैयारियां की गई है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी रंजन वर्मा ने सभी साओ तथा थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की और परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए जरूरी निर्देश दिया।

एसपी ने अधीनस्थों को परीक्षा नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अपने थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हों, उन पर सतर्क नजर रखी जाए और परीक्षा में लगे पुलिस बल को प्रॉपर ब्रीफ किया जाए तथा उन्हें समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करने को कहा जाए।

एसपी ने परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित करने का भी निर्देश दिया। किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा से संबंधित सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago