बलिया एसपी ने खुद छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

बलिया। अलीगढ़ में अवैध ज़हरीली शराब पीने से 14 लोगों की जान चली गई थी। योगी सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल उठे। अब अवैध शराब बनाने वालों पर यूपी पुलिस सख्त है। इसका ताजा उदाहरण बलिया जिले का है, जहां खुद बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने छापेमारी कर एक बड़े अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एसपी बलिया विपिन ताडा की मुहिम पहले से ही अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चल रही थी। उनकी कोशिश को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है।एसपी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली व सहरसपाली में छापेमारी करके कुल 20 ड्रम रेक्टिफाइएड स्प्रिट,50 पेटी क्रेजी रोमियो ब्रांड से बनायी गयी शराब व होमियोपैथी की दवा,सैक्रीन,रैपर,ढक्कन व सैकड़ो खाली पेटी व बोतल बरामद की है।इन दोनों जगह की गई छापेमारी में अमृतपाली की बीयर की दुकान का लाइसेंसी, सेल्समैन, आटा चक्की मालिक, सहरसपाली स्थित अवैध फैक्ट्री का मकान मालिक और इस मकान को किराये पर लेने वाला आदित्य गोड को पुलिस ने फौरन हिरासत में लेकर पपूछताछ शुरू कर दी है।

बलिया पुलिस अधीक्षक अवैध शराब के खिलाफ काफी समय से काम कर रहे थे। विपिन ताडा को गोपनीय तरीके से सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और उसे बेचने का काम धड़ल्ले से हो रहा है।इस सूचना को आधार बनाकर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल को इसकी तहकीकात करने को कहा। इसकी पुख्ता जानकारी होने के बाद मंगलवार की आज लगभग 5 बजे पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी,शहर कोतवाल,सतनी सराय चौकी इंचार्ज की संयुक्त टीम ने अमृतपाली स्थित बियर की दुकान के बगल में आटा चक्की पर छापेमारी की तो वहां 200 लीटर वाले प्लास्टिक के ड्रम में कुल 14 ड्रम रेक्टिफाइएड स्प्रिट बरामद हुई।इसमें बियर दुकान की संलिप्तता पाये जाने पर लाइसेंसी अंजनी सोनी (चौक सिनेमा रोड), सेल्समैन दीपक, आटा संचालक अमृतपाली निवासी मनोज चौरसिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने सतीश वर्मा नाम के शख्स को हिरासत में लेकर संलिप्तता की जांच कर रही है। सतीश के अनुसार इसने आदित्य गोंड और राहुल नाम के व्यक्तियों को मकान 3500 रुपये मासिक किराये पर दिया था।

कहा कि ये लोग पेंट का काम करने के नाम पर किराये पर लिये थे। पुलिस की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया है। सूत्रों की माने तो इनसे पूछताछ के बाद शहर के कई नामचीन चेहरे भी इस अवैध धन्धे के खेल में उजागर हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को इस सफलता पर 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह स्थानीय पुलिस को इनाम स्वरूप दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago