बलिया शहर में बरसात होते ही पानी निकासी के प्रशासन के सारे दावे ध्वस्त हो गए हैं। तेज बारिश तो छोड़िए हल्की सी बारिश में भी मोहल्लों में पानी भर जा रहा है। कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जिनमें अभी तक पानी भरा हुआ है, भरे हुए पानी से बीमारी के संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है। इलाके में पानी भरे होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं, बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। मजबूरी में लोग ज़रूरी कामो से बाहर जा रहे हैं।जनता को इतनी परेशानी होने के बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
लोगों को कोरोना से ज्यादा गंदगी और बदबूदार पानी के बीमारियों का डर सताने लगा है। हालात इतने खराब हैं कि सरकारी संस्थानों में भी पानी भर गया है। कर्मचारी व फरियादी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हो गए हैं।शहर के सबसे बेहतरीन मोहल्ले का हाल यह है कि पानी जमा होने से लोगों के अंदर कई तरह का भय समा गया है। बीमारियों का खतरा पनपने लगा है।पुलिस लाइन के बैरक व आवासीय क्षेत्र में जलभराव होने से जवानों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
हालत यह है कि पुलिस लाइन के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी एकत्रित होने से उन्हें जूता खोलकर ही आना-जाना पड़ता है।शहर के श्रीराम बिहार कालोनी का इन दिनों सबसे खराब हालत है। लोगों के दरवाजे तक गंदा पानी पहुंच गया है। इससे उन्हें संक्रमण फैलने की आशंका है। लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए किसी स्तर से कोई पहल भी नहीं हो रही है। लोगों ने आवाज भी उठाया था। यह हालत बलिया शहर के किसी एक मोहल्ले या इलाके का नहीं है, बल्कि पानी भरने की समस्या कई इलाकों में है। लेकिन सरकारी महकमा आंखें मूंदे गहरी नींद में है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…