बलिया- सड़कों की दुर्दशा पर सपा नेताओं ने की एसडीएम से मुलाक़ात, MLA, MP के खिलाफ खोला मोर्चा !

बिल्थरारोड  डेस्क : बिल्थरारोड तहसील की ख़राब हो चुकी सड़कों के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने  भाजपा विधायक और सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क की दुर्व्यस्थाओं,को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव को पत्रक सौपा है।

पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया है कि जर्जर और उबड़-खाबड़ सड़कों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौकिया मोड़ से देवेंद्र डिग्री कॉलेज तक की सड़क बहोरवां मार्ग,कुंडैल ढाला से सोनाडीह मार्ग समेत कई मार्ग अति र्जरावस्था में है, जो जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये को बयां कर रही है।

पत्र में कहा कि क्षेत्र में जर्जर सड़क लोगों के लिए मूलभूत समस्याएं बनी हुई है। चौकिया मोड़ से देवेंद्र डिग्री कॉलेज तक और बहोरवां मार्ग,सोनाडीह मार्ग की महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे लोगों का सड़कों पर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है।सड़कों पर सैकड़ों गड्ढे हो गए है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

सड़क निर्माण के बजाएं सरकार मरम्मत कर खानापूर्ति कर देती है।पत्र में कहा है कि इन मार्गों से सैकड़ों यात्री व राहगीर रोजाना आवागमन करते हैं।मार्ग पर आवागमन करते समय लोग मौत के शिकार तथा गिरकर घायल हो जाते हैं।पत्र में कहा गया है कि उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।पत्रक देने के उपरांत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र की जर्जर व उबड़- खाबड़ सड़कों के चलते आए दिन हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गया है।कहा कि सड़कें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और उपेक्षा के चलते जानलेवा बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों को शीघ्र मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने के साथ पत्रक में दिए गए अन्य समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के लोग निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करेंगें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago