बलिया एसपी की पह’ल- रात में नहीं मिल रहा वाहन तो पुलि’स खुद घर तक छोड़ेगी

बलिया। अक्सर महिलाएं रात में कहीं आने-जाने में ड रती हैं। अगर रात में घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करना पड़े तो महिलाओं की मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। ऐसी ही महिलाओं की सुर क्षा और उनकी परेशानी को दृष्टि गत रखते हुए बलिया एसपी डॉक्टर विपिन टाडा ने अनूठी पहल की है। रात के वक्त अब महिलाओं को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिलते हैं तो बलिया पुलिस खुद उन्हें घर तक छोड़ने का काम करेगी। जी हां, अब महिलाओं को रात के समय ड र के बीच वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, महिलाएं जैसे ही 112 नंबर पर कॉल करेगी। पुलिस वाहन लेकर मौके पर पहुंचेगी

और महिलाओं को घर तक छोड़ेगी। एसपी ने इस पहल में 6 वाहनों को प्रयोग में लाने के निर्देश दिए हैं। एसपी डॉ. विपिन टाडा ने महिलाओं की हर समस्या को समझा और इस पहल की शुरुआत की। उनकी मानें तो दूर-दराज क्षेत्र से यात्रा कर महिलाएं व युवतियां जब रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर आकर उतरती है तो रात का समय होने से उन्हें घर तक पहुंचने के लिए सवारी वाहन नहीं मिलते हैं। कभी-कभी नेटवर्क की खराबी के कारण कॉल करने पर भी स्वजनों का फोन नहीं लगता। ऐसे में वह पूरी रात भटकने को मजबूर हो जाती है।

ऐसे में महिलाओं की सुर क्षा के मद्देनजर एसपी ने यह पहल की है। एसपी डा. विपिन टाडा ने बताया कि जिस तरह से डायल 112 पर फोन करते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है, ठीक उसी प्रकार से रात में जब भी कोई महिला व युवती डायल 112 पर फोन करेगी तो पुलिस वाहन के साथ उनके मदद के लिए पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। वहीं डायल 112 में महिलाएं असहज न हों इसके लिए हर वाहन पर एक महिला कॉन्सटेबल भी तैनात रहेगी।

तिलक कुमार 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago