ब्राह्मण वोटों को रिझाने में जुटी सपा, बलिया में कल प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन

बलिया: एक चुनाव गया नहीं कि दूसरा आ गया। ऐसा ही कुछ यूपी में नज़र आ रहा है। पहले पंचायत चुनाव, फिर ब्लॉक चुनाव और अब विधानसभा चुनाव। पंचायत चुनाव और ब्लॉक चुनाव में अपनी जीत का दम लगा चुकी पार्टियों की थकान अभी उतरी नहीं कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इंप्रेस करने का काम उन्हें मिल गया है। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल विभिन्न वर्गों को रिझाने में जुट गए हैं।

यूपी में ब्राह्मणों को अपने पाले में करने की होड़ सभी पार्टियों में लगी रहती है। अपने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के लिए सभी पार्टियां जुट गई हैं। ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने की बसपा की कवायद के बाद सपा ने भी अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए वह सवर्ण मतों, खासकर ब्राह्मणों को अपने खेमे में करना चाहती है। और यही वजह है कि पांच अगस्त को छोटे लोहिया की जयंती पर उनके पैतृक गांव से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। सपा इस आयोजन को भव्य बनाकर वोटों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुट गई है।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक सनातन पांडे ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, हर तबका पीड़ित है। ऐसे में समाज का प्रबुद्ध वर्ग चुप नहीं बैठ सकता। साथ ही उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को समाजवादी योद्धा स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके जन्मस्थली शुभनथही (बैरिया) में प्रबुद्ध सम्मेलन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूरे प्रदेश को बड़ा संदेश देने में सफल होगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजन कनौजिया, सुशील पांडे कान्हजी, कामेश्वर सिंह, शशिकान्त चतुर्वेदी, लल्लू उपाध्याय, आशुतोष ओझा आदि थे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago