बलिया की एसपी ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला, कहा- दुनिया जीत सकती हैं आप

बलिया। गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनई के सभागार में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी  में बतौर मुख्य अतिथि  पहुची बलिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीपर्णा गांगुली ने  छात्राओं का खूब हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा एकमात्र साधन है जिसके द्वारा आप अपने साध्य को सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आप अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार अपने शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारण करें। लक्ष्यनिर्धारण के बाद उसमें अटूट विश्वास, सुनियोजित रणनीति और कठिन परिश्रम उसे जल्दी प्राप्त करने में मददगार होते हैं ।

 

छात्राओं से व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा, रोजगार, स्वावलंबन और संस्कार पर बातें करते हुए श्रीमती गांगुली ने कहा कि वर्तमान समाज में अपने को टिकाए रखने के लिए परिवार, पड़ोस, समाज, कानून और सरकार पर बराबर की जागरूकता बनाए रखनी होगी।

कहीं भी, कभी भी आपके साथ या किसी महिला के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न हो तो तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें, आपको यथोचित सहायता मिलेगी।

छात्राओं को नसीहत देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपके माता-पिता, अभिभावक आप के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं। अपने जीवन में तथा अपने फैसलों में उन को तरजीह देने की आदत डालें। मुझे अच्छा लग रहा है कि गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों की शिक्षा में पूरी सुचिता और संवेदना के साथ कार्य कर रहा है ।

श्रीमती गांगुली के अलावा वरिष्ठ चित्रकार डॉ इफ्तेखार खान तथा वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने भी इस गोष्ठी को संबोधित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक “वजूद” का शानदार मंचन किया तथा “वह सुबह कभी तो आएगी” शीर्षक से सामूहिक गीत भी प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रंगकर्मी कुमारी सोनी, अर्जुन, आशीष त्रिवेदी तथा चित्रकार डॉ इफ्तेखार खान को सम्मानित भी किया गया ।

महाविद्यालय की तरफ से श्रीमती गांगुली को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह देते हुए प्रबंधक वीरेंद्र राय ने कहा कि आप जैसी पुलिस अधिकारी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

हमें गर्व हैं कि आप जैसे कर्मठ, जुझारू और ईमानदार व्यक्ति हमारे जनपद का नेतृत्व कर रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने महाविद्यालय परिसर में छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगाए गए आर.ओ. वाटर कूलर का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण भी किया । स्वागत व संचालन डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष धनंजय राय ने र्नकिया ।


पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय के ठीक सामने, तालाब के किनारे छात्राओं तथा करनई ग्राम वासियों के सहयोग से सदैव जीवनदाई ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष, पीपल के पौधे का रोपण कर यह संदेश दिया कि वृक्ष हमारे जीवन है इनकी सुरक्षा और हमारी सुरक्षा है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago