सिटी मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से हड़कंप, 21 बीएलओ गायब मिले, हुई कड़ी करवाई

बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम ने सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान 21 बीएलओ अपने मतदेय स्थल से गायब मिले। सुपरवाइजर के कार्य में लगे लेखपाल उपेंद्र शाह व प्रिया पासवान भी अनुपस्थित थीं। सेक्टर आफिसर एबीएसए ओम प्रकाश दूबे व सुभाष गुप्ता के अलावा पूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह भी क्षेत्र से गायब थे। इन सभी अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का कटेगा। वहीं सेक्टर आफिसर और सुपरवाइजर पर जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य के लिए रविवार को विशेष अभियान तिथि निर्धारित थी। इस दिन सभी बीएलओ को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर मौजूद रहना था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बतौर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अभियान के तहत होने वाले कार्य का निरीक्षण करने क्षेत्र में निकल गए। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के 85 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, जिनमें 21 जगहों पर बीएलओ गायब थे। टाउन डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज पर तीन बीएलओ, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर भी तीन बीएलओ अनुपस्थित थे।

राजकीय इंटर कॉलेज पर 5, गुलाब देवी पर एक, सतीश चंद्र कॉलेज पर तीन, प्राथमिक पाठशाला भृगु आश्रम पर दो, जूनियर हाईस्कूल भृगु आश्रम पर एक तथा प्राथमिक पाठशाला कदमताल पर तीन बीएलओ गायब मिले। इनके अलावा सुपरवाइजर के कार्य में लगे दो लेखपाल और चार सेक्टर अधिकारी भी अनुपस्थित मिले हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में इस कदर लापरवाही पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी आपत्ति जताई है और इन सभी पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अभियान को पूरी गंभीरता से लिया जाए। विशेष अभियान की तिथियों में हर हाल में अपने मतदान स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म प्राप्त किए जाएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago