Categories: featured

बलिया: सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में मौत, पूरे जिले में शोक की लहर

समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की सकड़ हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर लगते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। बताया जा रहा है कि राजमंगल यादव के सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल और वेंटीलेटर हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव अपनी स्कूटी से अपने सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति के साथ टहलने के लिये निकले थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से राजमंगल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजमंगल सन 2006 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे और तीसरी बार सपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी आसामयिक मौत पर सभी लोग आश्चर्य में हैं। सपा के प्रदेश सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर शर्मा ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

नगर पालिका बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा है कि स्व यादव मेरे लिये सहोदर भाई जैसे थे। इनके आसामयिक मौत से मै काफी अकेला महसूस कर रहा हूं। मुझे यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि राजमंगल जी अब हम लोगों के बीच नहीं है। कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ, इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हर स्तर पर हूँ, भगवान आत्मबल प्रदान करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago