Categories: बलिया

बलिया एसपी ने बदले चार थानों के प्रभारी, कॉस्टेबलों को किया इधर से उधर

बलिया एसपी राजकरन नय्यर ने कई थानों के प्रभारियों व उपनिरीक्षकों सहित कॉन्सटेबलों के तबादलों का आदेश जारी किया है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में यह हेरफेर किया गया है।

एसपी ने चार थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षक सहित कई कॉंस्टेबलों को इधर से उधर किया है, जिसमें थानाध्यक्ष भीमपुरा आरएस नागर को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कोतवाली बलिया का चार्ज संभाल रहे प्रवीण कुमार सिंह को मनियर थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अपराध शाखा से राजीव कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और अखिलेश कुमार को भीमपुरा प्रभारी निरीक्षक का चार्ज दिया है। इसके अलावा चितबड़ागांव प्रभारी निरीक्षक निहारनंदन कुमार को पुलिस लाइन, मनियर प्रभारी निरीक्षक राजित राम को अपराध शाखा, चितबड़ागांव एसएसआई ओमप्रकाश पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से ज्ञानचंद्र शुक्ला को एसएसआई बांसडीह बनाया गया है। दुबहड़ थाने से भी हेड कॉन्सटेबल राम सिंह का स्थानांतरण हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago