बलिया एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए 8 निरीक्षकों, 15 उप निरीक्षकों, 3 मुख्य आरक्षी और 3 आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद से कई पुलिस कर्मियों को अब नए क्षेत्र में जाकर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
बलिया एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सहतवार को थाना सहतवार से प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर, थानाध्यक्ष सिकन्दपुर दिनेश पाठक को थानाध्यक्ष सहतवार की जिम्मेदारी दी है। निरीक्षक पारस नाथ सिंह को अपराध शाखा से निरीक्षक अपराध थाना बांसडीह, निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध शाखा सिकन्दपुर, निरीक्षक संजय शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस सेल के लिए भेजा गया है।
निरीक्षक शत्रुध्न कुमार को प्रभारी मानिटरिंग सेल से पुलिस लाइन, निरीक्षक राकेश उपाध्याय को अपराध शाखा से प्रभारी मानिटरिंग सेल, निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया से भेजा गया है। निरीक्षक संजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी दी गयी है।
वहीं कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को एसएसआई बांसडीह से चौकी प्रभारी कस्बा बांसडीह,उप निरीक्षक पवन को चौकी प्रभारी चांद दियर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह को थाना बांसडीहरोड से चौकी प्रभारी चांद दियर के लिए भेजा गया है।
उप निरीक्षक कृपाशंकर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रामगढ़,उप निरीक्षक सन्तोष कुमार को थाना उभांव से चौकी प्रभारी टंगुनिया बनाया गया है। उप निरीक्षक विरेन्द्र पाठक को चौकी प्रभारी कस्बा बांसडीह से थाना नरहीं, उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव को चौकी प्रभारी सदर हास्पीटल से अस्थाई चौकी मासूमपुर, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को कोतवाली से चौकी प्रभारी सदर हॉस्पिटल बनाया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…