जाम में फंसी बलिया एसपी की गाड़ी तो खुला गया राज, पुलिस महकमे में हड़कंप

बलिया में भारी वाहनों की वजह से जाम लग गया था। इस जाम में एसपी की गाड़ी फंसी तो बड़ा राज खुला। एसपी ने खुद दो ट्रकों को पकड़ लिया। ट्रक चालकों से पूछताछ मे बड़ा राज सामने आया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली का काफिला फेफना की ओर निकलने के लिए जैसे ही चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचा उस समय भारी वाहनों के चलते जाम में फंस गया। एसपी ने खुद दो ट्रकों को नो इंट्री में ही शहर के चित्तू पांडेय चौराहा के पास पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों वाहन के चालकों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने चौराहे पर सौ रुपये देकर निकलने की बात स्वीकार की। एसपी के वायरलेस पर सख्त फरमान से पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। सभी चौकी प्रभारी तथा कोतवाल भी अलर्ट दिखे।

पुलिस अधीक्षक का वाहन ट्रकों से आगे पहुंचा तो श्रीपर्णा गांगुली ने वायरलेस सेट पर पुलिस अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को छोड़ने यह सिलसिला रहा तो मैं खुद चेक करूंगी।

इसके बाद तो पुलिस महकमे के अफसरों के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए। कुछ ही देर में ओक्डेनगंज पुलिस चौकी, यातायात निरीक्षक सहित अन्य चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जबकि वाहन चालक अपनी बात पर अडिग दिखा उसका बार-बार यही कहना था कि पैसा देने के बाद ही उसे आगे बढ़ने की अनुमति मिली है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि नो इंट्री के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने के मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago