बलिया को जल्द मिलेगा आधुनिक डिपो कार्यशाला – मंत्री दयाशंकर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनपद बलिया का डिपो कार्यशाला जल जमाव से मुक्त हो ।

परिवहन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में बलिया डिपो कार्यशाला सुधार कार्य का आगणन क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र० परिवहन निगम आजमगढ़ एवं अधिशासी अभियन्ता (पूर्व) द्वारा तैयार करके मुख्यालय अनुमति हेतु भेजा गया।

मुख्यालय ने रू० 351.86 लाख रुपए के इस प्रस्तावित बजट को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है और इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिससे कि जल्द से जल्द बलिया डिपो कार्यशाला का नवीनीकरण किया जा सके।

श्री संजय कुमार ने बताया कि बलिया जनपद से लगभग 30 कि०मी० पर बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर मौजा जीरा मस्ती में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला स्थित है। उन्होंने बताया कि पानी निकलने के सारे मार्गों पर कार्यशाला के चारों तरफ कालोनी का निर्माण हो जाने के कारण जल जमाव की स्थिति बन जा रही है।

जल बहाव का मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण बरसात हो जाने पर पूरे कार्यशाला प्रांगण में दो-ढाई फुट पानी भर जाता है, जो काफी समय में सूखता है। जिसके कारण कार्यशाला का कार्य महीनो बाधित होता है। उन्होंने बताया कि बसों की नियमित चेकिंग न हो पाने से वाहनों को मार्ग पर पर भेजने में कठिनाई आती है, फलस्वरूप कार्यशाला कार्मिकों एवं जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

श्री संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में बलिया डिपो में 53 साधारण बसे, 03 जनरथ तथा 28 अनुबन्धित बसे है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के सामने सड़क के किनारे भी कोई नाली नहीं बनी है। ऐसी स्थिति में कार्यशाला प्रांगण को ऊँचा किया जाना एक मात्र उपाय है।

श्री संजय कुमार ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में बलिया के एक पदाधिकारी ने पत्र लिखकर माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया था की जलजमाव को देखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र बलिया बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। जिसके पश्चात परिवहन मंत्री ने उक्त निर्देश दिए थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago