बलिया- चुनाव जीतने के लिए प्रधान प्रत्याशी के पुत्र ने खुद को मारी गोली, पुलिस ने किया पर्दाफाश !

बलिया। बलिया की नरही पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है  जिसकी चर्चा पुरे जिले में हैं। मामला नरही थाने के कुल्हडिय़ा ग्राम पंचायत का है जहाँ चुनाव जीतने के लिए पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी लाल जी चौधरी के पुत्र आशीष  ने नशे की हालत में खुद को गोली मारकर घायल किया और शोर मचाया की उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जाच शुरू की और पुरे मामले का खुलासा हो गया।

नरही पुलिस के थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से इस मामले का तत्काल पर्दाफाश ही नहीं किया बल्कि जिस असलहे से गोली चली थी, उसको भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष की इस त्वरित कार्यवाही से कई निर्दोष जेल जाने से बच गये ।

बता दे कि शुक्रवार की देर रात आशीष ने नशे की हालत में खुद को गोली मार कर घायल कर लिया और शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और गोली लगने के स्थान को देखने के बाद उसको शक हुआ । जब पुलिस ने कड़ाई से पूंछतांछ की तो आशीष ने खुद को गोली मारकर विरोधियो को फंसाने की बात ही नही बताई बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

18 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago