बलिया – छोटे गांव की बेटी बनी बड़ी अफसर, बिहार पीएससी में हासिल की सफलता

बिल्थरारोड। बेटियां किसी से कम नहीं, यह बात अक्सर आपने पढ़ी-सुनी होगी। लेकिन इसको सच साबित कर दिया है जनपद की नेहा यादव। जीएमएएम इण्टर कालेज के लिपिक व सिसयण्ड कला गांव निवासी प्रमोद यादव की भतीजी नेहा यादव ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में कामयाबी हासिल कर न सिर्फ जनपद का गौरव बढ़ाया बल्कि साबित कर दिया कि मेहनत करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

नेहा की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उनका चयन एसडीओ के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव सहित जनपद में खुशी का माहौल है। उनके बड़े पिता प्रमोद यादव बताते हैं कि नेहा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। नेहा ने हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा सनबीम बनारस से पास किया है। इसके बाद नेहा ने गलगोटिया नोयडा से बीटेक किया और नौकरी के लिए तैयारी शुरू कर दिया।

नेहा ने नौकरी की तैयारी के जी-तोड़ मेहनत की। नेहा ने 2017 में कलकत्ता में पीडब्ल्यूडी में जेई की परीक्षा उत्तीर्ण किया और इस पद पर कार्यरत है। नौकरी मिलने के बाद भी नेहा ने अपनी सपने के लिए तैयारी नहीं छोड़ी। वह लगातार प्रयास करती रही और इस बार नेहा ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव सहित पूरे जनपद के नाम रोशन किया है।

नेहा के परिवार के बारे में बात करें तो नेहा पिता अनिल यादव पटना में अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। नेहा के चाचा सुनील यादव भी पटना में दूरदर्शन में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। इनकी माँ सीमा यादव गृहिणी है। नेहा की इस सफलता में उनके परिवार ने भी साथ दिया। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और परिजनों को दिया है। उनका कहना है कि वे लोग हमेशा हमारा हौसला बढ़ाते रहते है। नेहा की इस सफलता पर उसके गांव में खुशी का माहौल है। उसके बड़े पिता प्रमोद यादव ने इष्ट मित्रो को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर नेहा को बधाई दिया है। परिवार बिटिया की सफलता पर जश्न मना रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago