बलिया: सीयर स्वास्थ्य केंद्र को नई सौगात, 300 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का हुआ शुभांरभ

बलिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर को नई सौगात मिली है। यहां नवनिर्मित 300 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट का शुभारंभ किया गया है। प्लांट का उद्घाटन सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक धनंजय कनौजिया ने सोमवार को किया। यह ऑक्सीजन प्लांट मरीजों के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा। इसके चालू हो जाने से अस्पताल के 30 बेड पर निर्बाध रुप से ऑक्सीजन सप्लाई होगी।

ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दौरान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन-ब-दिन और बेहतर कर रही है। आज प्रदेश का हर जनपद ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। विधायक श्री कनौजिया ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर भी 30 बेड की और व्यवस्था की जा रही है, जहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हर बेड पर होगी। सांसद और विधायक ने अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग कराने तथा नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता में परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़ी एलइडी लाइट लगवाने की बात कही।

बता दे कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी हर तरफ देखी गई थी। उससे सबक लेते हुए सरकार ने अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का कदम बढ़ाया है। जिसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं ताकि मरीजों को अब आगे ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े। इसी को लेकर सीयर स्वास्थ्य केंद्र को यह सौगात मिली है। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ एसके तिवारी, ऑक्सीजन के नोडल डॉ केशव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ तनवीर, वेंटिलेटर एक्सपर्ट सरोज कुमार सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago