Categories: बलिया

जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलिया के पूर्व नगर विधायक रामइकबाल सिंह ने सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारी अदिति सिंह को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने अपने ज्ञापन में बलिया जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर शिकायत की है। उन्होंने जिला अस्पताल में कार्डयोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, दवाओं की उपलब्धता को लेकर ज्ञापन दिया है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से इस बात की भी शिकायत की है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था ठीक करने को लेकर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर सभी सुधार किए जाएंगे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा नेता रामइकबाल सिंह ने कहा है कि “जिला चिकित्सालय में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, दवाएं उपलब्ध कराने, एक्स-रे मशीन चलाने, चिकित्सकों के प्राइवेट प्रेक्टिस पर रोक लगाने सहित जनपद के समस्त सीएचसी और पीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिये गत नौ अगस्त को मुख्य चिकित्सधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। जिस पर सीएमओ ने एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन सीएमओ का आश्वासन झूठा निकला। उनका इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना हरकत निंदनीय है।”

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कटहलनाला की सफाई के नाम पर सरकारी धन की लूट हो रही है। जिसमें अधिकारी और ठेकेदार संलिप्त हैं। शहर भर में जगह-जगह मुख्य मार्गों पर गड्ढा है। इन गड्ढों के साथ-साथ मोहल्लों में जलजमाव जैसी स्थिति बनी हुई है। इन सब के बाद रामइकबाल ने कहा कि “28 नवंबर 2019 को चितबड़गांव में एक महिला के साथ जीवन बीमा अभिकर्ता ने बलात्कार किया था। लेकिन आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला और अपराधी बेखौफ बाहर घूम रहा है।”

जिलाधिकारी को दिए अपने ज्ञापन में पूर्व विधायक ने सभी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वक्त विनोद तिवारी, गीताशरण सिंह, राधेश्याम यादव, भूपेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, श्रीभगवान राजभर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago