बलिया-सिकंदरपुर और फेफना-मऊ एसएच बने नेशनल हाईवे, होगा जीर्णोद्धार

विकास की ओर अग्रसर बलिया में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास की दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की डिजाइन बन चुकी है, जो कि जिले को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ेगा। अब गोरखपुर और आजमगढ़ जाना भी आसान होगा। बता दें कि बलिया से सिकंदरपुर और फेफना से मऊ राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। अभी तक यह दोनों स्टेट हाईवे थे लेकिन अब दोनों मार्गों का नेशनल हाईवे के मानक पर जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस काम की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया गया है।

सिकंदरपुर से बलिया मार्ग का एनएच कोड 727 बी है। अभी यह सात मीटर चौड़ा है, कहीं-कहीं चौड़ाई बमुश्किल पांच मीटर से भी कम है, लेकिन अब इसे टू-लेन किया जाएगा। बाद में फोरलेन भी हो सकता है। फिलहाल एनएचएआइ की वाराणसी इकाई ने 75 किलोमीटर लंबी परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है।

यह मार्ग देवरिया होते हुए गोरखपुर को जोड़ता है। डीपीआर बनाने के आदेश हुए हैं। सर्वे शुरू कर दिया गया है। जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। इसके अलावा फेफना से मऊ मार्ग को एनएच कोड 128 बी आवंटित किया गया है। यह अभी तक स्टेट हाईवे 34 था। 52.57 किलोमीटर लंबा मार्ग आजमगढ़ होते ही लखनऊ और प्रयागराज को भी जोड़ता है। इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

एनएचएआइ वाराणसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर प्रोजेक्ट के लिए काम 2023 में शुरू किया जाएगा। भदोही से जौनपुर के लिए टू-लेन सड़क निर्माण के लिए 195 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह मार्ग बहुत जर्जर है, इसके जीर्णोद्धार का कार्य बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago