बलिया में संवरेगी सड़कों की सूरत, सिकंदरपुर-बैरिया राजमार्ग होगा टू-लेन

प्रदेश सरकार बलिया के विकास के लिए लगातार नए नए कदम उठा रही है। अब जनपद के विकास में चार चांद लगाने के लिए जिले में सड़कों को संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग इसके लिए काम कर रहा है। करीब 165 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मुख्य अभियंता लखनऊ को भेजा गया है। इसके तहत सौ करोड़ की लागत से सिकंदरपुर से बैरिया राजमार्ग टू लेन किए जाने की योजना है। इस मार्ग की कुल लंबाई 68 किलोमीटर रहेगी।

यह मार्ग बांसडीह तहसील व रेवती नगर पंचायत को जोड़ता है, जो बैरिया के चिरैया मोड़ पर नेशनल हाइवे-31 से जुड़ता है। यह मार्ग करीब 7 मीटर चौड़ा है। लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण इसमें ट्रैफिक की समस्या बरकारार रहती है। चूंकि इसी मार्ग से लोग माझी, रिविलगंज होते हुए छपरा वाया हाजीपुर को निकल जाते हैं जिससे यहां पर ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है।

वहीं नेशनल हाईवे-31 से जेपी के गांव जयप्रकाश नगर तक 24 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत बेहद खराब है लेकिन अब इस मार्ग की 40 करोड़ रुपए से मरम्मत की जाएगी। पांच मीटर चौड़ी सड़क की चौड़ाई अब सात मीटर होगी। इसी तरह पांच किलोमीटर लंबा सुखपुरा से करमत मार्ग करीब 10 करोड़ से सुधरेगा। उधर साढ़े पांच करोड़ से 14 किलोमीटर लंबे सहतवार से चांदपुर दियर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा।

इसी के साथ जिले की चार बड़ी सड़कों पर लोक निर्माण विभाग लखनऊ के प्रमुख अभियंता ने सैद्धांतिक सहमति जता दी है। इसके अलावा करीब 150 अन्य सड़कों का भी प्रस्तावों पर मंथन चल रहा है। यह सड़कें नगरीय व ग्रामीण इलाकों की हैं। महीने के आखिर तक मुख्यालय बजट आवंटन की तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि चार प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है। कई पर स्वीकृति भी मिल चुकी है। बजट आवंटन के उपरांत बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago