बलिया की श्रिम्पी उपाध्याय ने किया जिले का नाम रोशन, पहुंची Harvard University

बलिया की  श्रिम्पी को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाने का मौका मिला है. वर्तमान में पुणे में रह रहीं श्रिम्पी उपाध्याय को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में होने वाली कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी.

पेशे से डॉक्टर ए.एस. उपाध्याय की बेटी श्रिम्पी को हार्वर्ड के एक प्रतिष्ठित प्रोग्राम, Harvard College Project for Asian and International Relations (HPAIR) में शामिल होने के लिए चुना गया है.

कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए वह 12 फरवरी को अमेरिका के लिए रवाना होंगी. अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित इस यूनिवर्सिटी में यह कॅान्फ्रेंस 15-18 फरवरी तक आयोजित होनी है.

300 लोगों को ही मिला मौका

वह विश्व के उन 300 प्रतिनिधियों में शामिल हैं जो इस प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं. उनका चयन इंटरनेशनल एप्लीकेंट्स के बीच में से किया गया है. वहीं हार्वर्ड में मौका पाना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

HPAIR स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन है

यह एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है. यह महत्वपूर्ण आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है. खास बात यह है कि इस कॉन्फ्रेंस में पहले कई चर्चित नाम हिस्सा ले चुके हैं. श्रिम्पी भी इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनेंगी.

इस कॉन्फ्रेंस में पहले रिपब्लिक आफ कोरिया के प्रेजिडेंट और नोबल प्राइज विजेता किम डे जून, आस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल पीटर हॅालिंग्सवर्थ, यूनाइटेड नेशंस की सेक्रेटरी जनरल बान की मून जैसे कई दिग्गजों ने इसमें हिस्सा लिया है.

बलिया की हैं श्रिम्पी

बलिया की मूल निवासी श्रिम्पी उपाध्याय ने मुंबई से कंप्यूटर साइंस में ईंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. श्रिम्पी वर्तमान में पुणे में बार्कलेज ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज के साथ काम कर रही हैं. इनके पिता डॅाक्टर ए.एस उपाध्याय IIT Kharagpur के पूर्व छात्र रह चुके हैं. वर्तमान में वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago