Categories: बलिया

बलिया – श्रीकृष्ण राय हत्याकांड का खुलासा, मारपीट का बदला लेने को किया था मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। रेवती थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया। आरोपी ने मारपीट का बदला लेने के लिए श्रीकृष्ण राय की हत्या की थी।

बता दें एक नवंबर को रेवती कस्बा निवासी श्रीकृष्ण राय की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी। हत्याकांड को उनके डेरे के पास अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

भागने की फिराक में था आरोपी- इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कहीं भागने के फिराक में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर आरोपी काशीनाथ राजभर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांका / दाव भी बरामद कर लिया गया।

मारपीट के बदले में मर्डर- प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लगभग 9 साल पहले आरोपी काशीनाथ रजभर और पतरू के बीच जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें मृतक श्रीकृष्ण राय पतरू के पक्ष में जाकर काशीनाथ राजभर पर हाथ छोड़े थे। इस खुन्नस को लेकर अभियुक्त काशी श्रीकृष्ण राय की हत्या कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago