Categories: बलिया

बलिया: पंचायत भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर बीडीओ ने सचिवों को भेजा कारण बताओ नोटिस

बलिया के नगरा क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने त्रिलोकमंदा के सचिव दिनेश कुमार सिंह और पड़री के पूर्व सचिव सुनील कुमार मौर्या को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खंड विकास अधिकारी ने दोनों सचिवों को तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है। त्रिलोकमंदा के सचिव और पड़री के पूर्व सचिव को जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के निरीक्षण और चेतावनी के बाद भी सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का कार्य पूरा नहीं कराए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

पड़री गांव में पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के नाम पर लगभग ग्यारह लाख की धनराशि आहरीत की गई थी। इसके बावजूद भी अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। पंचायत भवन के छत तक दीवार खड़ी कर दी गई है। इसके आगे का काम ठप पड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक पंचायत भवन का छत निर्माण के लिए शेटरिंग कर दिया गया था। लेकिन मजदूरी नहीं मिलने पर नाराज श्रमिकों ने शेटरिंग खोल दिया। जिसके बाद पंचायत भवन का काम रुका हुआ है।

खंड विकास अधिकारी ने इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आहरित धनराशि का समायोजन करते हुए जल्द पंचायत भवन की छत ढलाई का काम पूरा कराने का निर्देश दिया है। खंड विकास अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि सचिव दिनेश कुमार सिंह और सुनीन कुमार मौर्या तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

बता दें कि डीपीआरओ इन कार्यों का निरीक्षण किया था। इसमें त्रिलोकमंदा में पाया गया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्य सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। डीपीआरओ ने पड़री का ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण किया था। इस गांव में भी पंचायत भवन के निर्माण का कार्य अधूरा ही है। दीवार छत तक खड़ी है लेकिन अभी छत की ढलाई नहीं हुई है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago