Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी, बंद हुआ आपतकालीन कक्ष का वार्ड

बलिया के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल में स्टाफ की कमी है, मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। आपातकालीन कक्ष के एक वार्ड में ताला लगा दिया गया है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

अस्पताल की आठ स्टाफ नर्सों को अन्य जनपदों में भेज दिया गया है लेकिन उनकी जगह नई नर्सेस की तैनाती नहीं हुई। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। स्टाफ नर्स की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि स्थानांतरण आदेश में बिना रिलीवर आए ही तत्काल प्रभाव से नर्सों को कार्य मुक्त करने के निर्देश दे दिए गए।

इस पर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. आरडी राम ने स्थानांतरित स्टाफ नर्सों और सीएमएस कार्यालय के तीन बाबू ओम नारायण तिवारी, आफताब अहमद, चंदन कुमार को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टाफ की कमी होने से आपातकालीन कक्ष के वार्ड में ताला लगा दिया है। मरीजों को मेडिकल और अन्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

प्रभारी सीएमएस के मुताबिक अभी रिलीवर के तौर पर सीएमएस कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर अखिलेश श्रीवास्तव, फिजिशियन पंकज कुमार की तैनाती हुई है, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन को स्टाफ की कमी से अवगत कराया गया है। स्टाफ की तैनाती होते ही व्यवस्थाएं सामान्य होने लगेंगी।

बता दें कि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 14 जून को जिला अश्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी कमियां मिली। जिन पर डीएम ने नाराजगी जताई और सीएमओ और सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए थे। इसके अलावा बेड बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन अभी अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते मौजूदा बेड्स पर भी मरीजों को ठीक से उपचार नहीं मिल पा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago