Categories: बलिया

बलियाः CHC रिगवन और सीयर में डॉक्टरों का अभाव, मरीज परेशान

बलियाः जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां सीएचसी रिगवन में डॉक्टर्स ही नहीं है। लोग फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय के सहारे इलाज करवा रहे हैं। व कई मरीज इलाज न मिलने पर वापस लौट जाते हैं।

बता दें कि इस सीचएसी पर रिगवन, ककरघट्टा खास, नवागांव, मुकुन्दपुर, मानिकपुर, किशुनीपुर, मठिया सहित दर्जनों गांवों के कई लोग इलाज कराने आते हैं। औसतन 45 से 50 मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले ही विधायक केतकी सिंह की पहल पर एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय के साथ इस अस्पताल को चालू करवा दिया गया था।

लेकिन एक माह बाद ही डॉक्टर शहाबुद्दीन का तबादला गैर जनपद हो जाने की वजह से अस्पताल में इलाज बंद हो गया है। यहां तब से अब तक किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इससे मरीज परेशान हैं।

ईधर सीचएसी सीयर में भी नियमित चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान हैं। यहां बलिया, मऊ व देवरिया जिला से लोग इलाज कराने आते हैं। लेकिन डॉक्टरों के अभाव में इलाज नहीं मिल पाता। अधीक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि अस्पताल पर कुल दो ही डॉक्टर हैं। जबकि ओपीडी में रोजाना चार सौ से अधिक मरीज आते हैं। पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, आंख, सर्जन आदि की कमी है। डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago