बलिया में शक्ति प्रदर्शन करने आ रहे हैं शिवपाल सिंह यादव, क्या हो पाएंगे कामयाब?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही छोटी-बड़ी सभी राजनीतिक दल और उनके नेता सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश में रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सियासी ताप सबसे अधिक प्रदेश की छोटी राजनीतिक दलों ने बढ़ाई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश में परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रहे हैं। ये परिवर्तन रथ यात्रा आगामी शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचेगी।

बलिया जिला के फेफना विधानसभा सभा क्षेत्र में आने वाले 13 नवंबर को शिवपाल सिंह यादव परिवर्तन रथ यात्रा यात्रा लेकर आ रहे हैं। फेफना में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ता शनिवार को होने वाले इस रैली की तैयारियों में जुटे हैं। परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर जिले भर में प्रचार कार्य भी चल रहा है। ताकि शिवपाल सिंह यादव की यात्रा में लोगों की भीड़ जुटाई जा सके।

बुधवार यानी आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू और फेफना विधानसभा क्षेत्र के नेता सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा चौधरी ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। नीरज सिंह और सतीश कुमार चौधरी ने मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर से प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि बलिया में शिवपाल सिंह यादव अपनी पूरी सेना के साथ आ रहे हैं। बांसडीह और फेफना में परिवर्तन रथ यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।

आज फेफना में यात्रा की तैयारी जोर-शोर से आगे बढ़ी। प्रचार गाड़ी क्षेत्र में घूमने लगी है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मंजू चौधरी, जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, रजनीश यादव, शहंशाह आब्दी, राज बहादुर यादव, कंचन भारती और राकेश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवपाल सिंह यादव परिवर्तन रथ यात्रा के जरिए प्रदेश में अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कवायद कर रहे हैं। बलिया में भी उनकी यही कोशिश है। हालांकि उनकी यह कोशिश कितनी कामयाब होगी यह तो चुनाव में ही पता चलेगा। लेकिन फौरी तौर पर शिवपाल यादव इस यात्रा के माध्यम से लखनऊ में बैठे अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव के पास एक संदेश भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव दोनों ही चुनाव में एक साथ आने के संकेत दे चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर उनके साथ-साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान मिलता है तो वो अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में कर देंगे। अखिलेश यादव भी सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि शिवपाल यादव सपा में आएं उनका पूरा सम्मान होगा।

चाचा-भतीजे की जोड़ी कब एक होती है इसका जवाब तो भविष्य में मिलेगा। लेकिन चाचा शिवपाल अपने परिवर्तन रथ यात्रा से भतीजे अखिलेश को अपनी ताकत दिखाने के लिए खूब जमीन जोत रहे हैं। फेफना में होने वाली यात्रा में लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, ये बड़ा सवाल रहेगा।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago