Categories: बलिया

बलियाः इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग परिवर्तित

बलियाः उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित हुआ है। साथ ही कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त से एक सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

फर्रूखाबाद से 28 अगस्त से दो सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर से 28 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ होकर नहीं जाएगी।

जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। उनमें 19305 डॉ. आंबेडकर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर सिटी होकर नहीं जाएगी। कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर एवं लखनऊ होकर नहीं जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago