Categories: बलिया

बलिया- 3 साल से एक ही जगह जमे सचिवों का होगा ट्रांसफर, तैयार हो रही सूची

बलिया में हर विभाग में हो रहे ट्रांसफर से खलबली मची हुई है। अब ग्राम पंचायतों में 3 साल से अधिक समय से तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला होने वाला है। विभाग में सभी की सूची तैयारी हो रही है। जिले के 940 ग्राम पंचायतों में 212 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और 129 ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं। विभाग की ओर से 12 हजार की आबादी पर एक ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती का मानक है। कई सचिवों पर 2 या 3 छोटी पंचायतों का भी प्रभार है।

बता दें शासन का आदेश है कि 5 साल तक एक ही कार्यालय या क्षेत्र में रहने वाले कार्मिकों का स्थान परिवर्तन किया जाए, वहीं तीन साल से एक ही अनुभाग में जमे लिपिकों या कार्मिकों के भी अनुभाग बदले जाएं। इसके अनुपालन में सभी विभागाध्यक्ष जुट गए हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों में तीन साल से अधिक समय से तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों को बड़ी संख्या में इधर-उधर करने की तैयारी है।

कई सचिवों पर गबन का आरोप- वहीं जिले के कई सचिवों पर गबन के भी आरोप हैं। बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत के सचिव रहे संजय सिंह, अजय सिंह और बृजलाल पर बिना कार्य कराए गलत तरीके से काम को पूरा दिखाकर भुगतान लेने के आरोप हैं। सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत शाहपुर टिटिहा में सचिव रहे रामप्यारे चौधरी भी गबन के आरोपित हैं। सोनबरसा में तैनात सचिव मनोज कुमार पर मुरलीछपरा के ब्लाक प्रमुख ने ही एक करोड़ से ज्यादा के गबन का आरोप लगाया है। डीपीआरओ एत्रेंद्र सिंह ने बताया की जांच चल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago