इस दिन से चलेगी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, रेलवे ने किया ऐलान!

बैरिया डेस्क :  यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। लाकडाउन के बाद अन्य ट्रेनों के साथ ही इस ट्रेन का परिचालन बन्द कर दिया गया था, जिससे कोलकाता तक यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यात्री प्राइवेट बस से 1500 रुपये किराया देकर यात्रा करते है। अब रेल प्रशासन ने 03105 अप व 03106 डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को 12 दिसम्बर से अंतिम आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। 03105 अप सियालदह-बलिया विशेष ट्रेन 12 दिसम्बर से अगली सूचना तक सियालदह से प्रतिदिन 13़ 40 बजे प्रस्थान कर छपरा होते हुए सुरेमनपुर में ठहराव होते हुए बलिया 05़ 55 बजे सुबह पहुंचेगी।

वही, 03106 डाउन बलिया-सियालदह विशेष गाड़ी 13 दिसम्बर से प्रतिदिन बलिया से 08़ 50 बजे प्रस्थान कर नई हाटी जं. होते हुए सियालदह 03़ 20 बजे सुबह पहुंचेगी। इसके अलावे गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन भी  शुरू करने का रेल प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है।

इस ट्रेन का बलिया में ठहराव होगा, जबकि सुरेमनपुर स्टेशन पर नही रुकेगी। इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा, इसका आदेश आ गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago