बलिया- लॉक डाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर एसडीएम, सीओ ने किया जागरूक, उभांव इंस्पेक्टर ने बांटा मास्क

बिल्थरा रोड। बलिया में कोरोना के मामले में लागतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक यहां 476 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जबकि तीन लोगों ने अपनी जान भी गवा दी है  है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 2538 पहुंच गई है। जिला प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है। इसी क्रम  में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क लगाकर चलने, सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने व कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीएम सर्वेश यादव और सीओ शिव नारायण ने शनिवार की देर शाम नगर में चक्रमण किया और लोगों को रविवार लॉकडाउन और नाइटकर्फ्यू की जानकारी देते हुए इसके अनुपालन को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों ने नगर में कोविड- 19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया।

कहा कि जनपद में कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क है। बिना मास्क घूमने, अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने और सरकारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर धारा 144 भी लागू है। कहा कि सावधानी ही बचाव है। इसलिए लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र, सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज आर के सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने ने बांटा मास्क
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने लोगों को जागरूक किया और दर्जनों लोगों को मास्क देकर कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहनने की अपील की। साथ ही दुबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने उभांव, चौकिया, त्रिमुहानी, बस स्टेशन समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों और नगर के विभिन्न स्थानों पर लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना के खतरे से आगाह करते लोगों को मास्क लगाकर चलने, सोशल डिस्टेंशिंग के साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago