Categories: बलिया

बलिया- सहतवार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित 14 वार्ड के सभासदों को SDM ने दिलाई शपथ

बलिया। सहतवार बड़े पोखरे पर शपथ ग्रहण समारोह
आयोजित हुआ। जहां उप जिलाधिकारी बाँसडीह राजेश कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। फिर नगर पंचायत के 14 वार्ड के नवनिर्वाचित सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नंबर 1 से हृदया, 2 से शीला, 3 से राजा बाबू, 4 से राजेश्वर, 5 से रंजीत, 6 से विनय, 7 से मीना, 8 से सुमन, 9 से प्रमीला, 10 से लक्ष्मण 11, कविता से 12 आनन्द, 13 से निर्मला 14 से सुभाष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी थे।

शपथ ग्रहण के बाद सरिता सिंह ने सभी सभासदों का स्वागत करने के बाद कहा कि जिस श्रद्धा और विश्वास के साथ नगर पंचायत के लोगों ने दोबारा नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। सभी लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगी। किसी प्रकार की सेवा भाव में कोई कमी न हो, इसके लिए हर संभव कोशिश करूँगी। इसके लिए सभी नगरवासियों का सहयोग जरूरी है।

शपथ ग्रहण के समय सुखदेव दास, यशपाल सिंह, टीपी सिंह, राजीव सिंह, पंकज सिंह, डा. हजरत हुसैन, उमेश सिंह, वन्यजीव यादव, दया सिह, ईओ मृदुल कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. अन्त में नीरज सिंह “गुड्डू” ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago