Categories: बलिया

बलिया- खनन माफियाओं पर शिकंजा, थाने में रखाए कार्रवाई में जब्त टैक्टर-ट्रॉली

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन माफियों पर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध लाल बालू का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर ट्राली को थाना बांसडीह के अभिरक्षा में दिया गया। और साधारण मिट्टी के अवैध खनन में 2 ट्रैक्टर- ट्राली और लाल बालू के परिवहन में एक ट्रैक्टर ट्राली को चांददीयर चौकी की अभिरक्षा में दिया गया है। जिलाधिकारी के आगामी आदेश तक जब्त वाहनों को थानों में ही रखा जाएगा। आपको बता दें 13 अप्रैल को कार्रवाई के दौरान टैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई थी।

मामले में खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया का साफ कहना है कि अब लगातार लाल बालू के अवैख खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जाएगी।अभियान चलाकर खनन को रोका जाएगा। डंप बालू को सीज भी किया जाएगा। जहां से भी शिकायत आ रही है, वहां खनन विभाग की टीम पहुंच रही है। फिलहाल चांददियर और बांसडीह में कार्रवाई हुई है। इसी तरह आगे भी कार्रवाई की जाती रहेगी।

बता दें 5 साल से बैरिया क्षेत्र अवैध लाल बालू की तस्करी को लेकर चर्चा में है। बिहार के सोन नदी से नाविक चोरी कर बालू लेकर उस क्षेत्र के गंगा और सरयू के नदी घाट पर पहुंचते हैं। यहां से तस्कर उसे सस्ते रेट में खरीद कर, ट्रैक्टरों और ट्रकों से महंगे रेट में बिक्री करते हैं। शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए खनन विभाग को निर्देशित किया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago