बलिया। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बहुत परेशान है। कोयले की कमी होने से देश के कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे है। जिसका असर उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यूपी के बलिया जिले में भी लोग बिजली कटौती से परेशान है। आए दिन बिजली कटौती होने से अब लोगों में आक्रोश देखने को भी मिल रहा है।
रसड़ा क्षेत्र के जाम, सरायभारती, टीकादेवरी नगपुरा, सुलुई विद्युत उपकेंद्रों पर विगत एक सप्ताह से भारी विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश है। इस भीषण गर्मी में रात में कटौती ने लोगों की जिदगी को बेहाल करके रख दिया है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी इसका कोई निश्चित समय नहीं है। जिससे लोगों का गुस्सा फूट रहा है।
सिर्फ रसड़ा नहीं जिले के सभी क्षेत्रों का यही हाल है। जहां लोग बिजली कटौती की समस्या से परेशान है। हालांकि बिजली कटौती किस वजह से हो रही है इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। क्या वाकई कोयले की कमी का नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। जिससे लोग आक्रोशित हो रहे हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…