Categories: featured

बलिया में नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़, बिना फिटनेस के दौड़ रहे खटारा स्कूली वाहन

बलिया: कोरोनाकाल के चलते करीब डेढ़ सालों से स्कूल बंद थे लेकिन अब स्कूल खुल गए हैं। बच्चे स्कूल पहुंचने लगे हैं। विद्यालय में कोरोना को देखते हुए तमाम इंतजाम किए गए हैं। वहीं बच्चों को लाने व ले जाने के लिए अपने वाहनों को भी बाहर निकाल दिया है। लेकिन इनमें से कई वाहन ऐसे हैं जो जर्जर हालत में हैं।ऐसे में संभागीय परिवहन प्रशासन ने संबंधित वाहनों स्वामियों को नोटिस जारी करने का मन बना लिया है। जिले के करीब 700 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं इनमें से आधे से अधिक वाहनों का फिटनेस फेल हो चुका है। जिसको लेकर अब प्रशासन कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही फिटनेस फेल वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने पर प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जांच में अगर फिटनेस ठीक नहीं मिला तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा और ऐसी गाड़ियों को नहीं चलने दिया जाएगा।

शासन के निर्देश के बाद एक सितंबर से सभी स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में सभी स्कूलों के वाहनों के फिटनेस जांच कराएं बगैर ही वाहन सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। लेकिन इन वाहनों में जीरो सुविधाएं हैं। किसी में खिड़की के शीशे टूटे हैं तो किसी बस में फर्स्ट एड बाक्स नहीं है। लंबे समय से बसों का संचालन नहीं होने के कारण कई बसें खराब हो चुकी हैं। बिना मरम्मत कराए ही उन्हें सवारी ढोने के लिए लगा दिया गया है। इन बसों में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं।कोरोना के चलते सरकार ने एक फरवरी 2021 तक वाहनों के परमिट और फिटनेस फेल होने पर एक्सटेंशन देते हुए 30 सितंबर तक समय विस्तार दे रखा है। लेकिन इसके बावजूद भी लापरवाही बरती जा रही है। बलिया परिवहन विभाग आरआई राजभूषण चौधरी के मुताबिक जिले के सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि यह सुनिश्चित करें कि छात्रों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों के फिटनेस मापदंडों को पूरा करते हों। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे वाहनों से किसी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिए विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago