Categories: बलिया

बलिया- रफ्तार के कहर का मासूम बना शिकार, कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

बलिया। बैरिया-सुरेमनपुर रोड पर रानीगंज के इलाहाबाद बैंक के सामने गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां कोचिंग जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दियाय़ हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक की हवा निकाल दी। सूचना पर पहुंचे सीओ उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह ने ट्रक और चालक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर तितही गांव निवासी हरिश्चन्द्र वर्मा के बेटा शिवम वर्मा (11) बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी नाना देवेन्द्र वर्मा के घर रहकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था। गुरुवार की सुबह 10 बजे चिउड़ा लादकर ट्रक रानीगंज बाजार आ रहा था। धनुषयज्ञ मेले के कारण बाजार में भीड़भाड़ थी। ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। ट्रक ने सड़क किनारे साइकिल से जा रहे शिवम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर संजय यादव निवासी पादरी औद्योगिक नगर बक्सर ट्रक छोड़कर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं ट्रक की हवा निकाल दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे जाम की स्थिति बन हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव, ट्रक और चालक को कब्जे में लिया। मृतक की मां पूजा देवी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया।

वहीं नो एंट्री के समय रानीगंज बाजार में ट्रक कैसे घुसा इसे लेकर कुछ देर के लिए लोगों ने थाने के सामने सड़क जाम की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम करने वालों को खदेड़ दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में चालक लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था इससे यह दुर्घटना हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago