बलियाः अर्धवार्षिक- वार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारणी जारी, जानिए परीक्षा का कार्यक्रम

बलिया:  कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी की गई है। आवश्यक दिशा-निर्देश जारी आदेश में परीक्षाओं में अंको के विभाजन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा की लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह (15 नवंबर) तक संपन्न किया जाएगा। साथ ही जारी आदेश में अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड़ करना, दिसम्बर, 2021 के द्वितीय सप्ताह तक, सभी कक्षाओं में ऑनलाइन/ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूर्ण किये जाने की तिथि 15 जनवरी तक है।

यह रहेगा टाइमटेबल– कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए प्री-बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरु होगा। प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम फरवरी के तृतीय सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा में अंकों का विभाजन कुछ इस तरीके से होगा- नवबंर माह में अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इस 70 अंक के पेपर में 30 प्रतिशत अंकों के यानि कि कुल 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जिसकी परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। बाकी बचे 50 नंबर के वर्णनात्मक सवाल होंगे।

फरवरी माह में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इसी तरह वार्षिक परीक्षा में भी  70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। पूरे सत्र में 30 अंक का आन्तरिक मूल्यांकन होगा। वर्षिक परीक्षा के पश्चात् कुल योग 70+70+30-170 अंक होगा।

कक्षा-11 एवं 12 की अर्धवाषिक, वार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षाओं में अंक विभाजन व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह ही है। शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु जारी किये गये एकेडमिक कैडेन्डर के अनुसार कक्षा-9, 10, 11, 12 अर्धवार्षिक/वार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षायें निर्धारित समय सारणी के अनुसार सम्पादित किया जायेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

22 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago